16 साल सिक लीव, करोड़ों की सैलरी!
नई दिल्ली। आपको अपने दफ्तर से लगातार कितने दिन की छुट्टी मिल सकती है? 5 दिन, 10 दिन या एक महीने? बीमार होने या प्रेगनेंसी की स्थिति में कई बार महीनों तक की छुट्टी लेने का भी नियम होता है। लेकिन क्या हो अगर हम आपको कहें कि एक महिला ने कंपनी से लगातार 16 साल की छुट्टी ले ली। यही नहीं इस दौरान महिला पूरे समय सैलरी भी उठाती रही।
सुनने में भले ही यह असंभव लगे लेकिन जर्मनी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। पेशे से शिक्षक महिला ने अपनी कंपनी से 16 साल की पेड सिक लीव ले ली। अब महिला पर फ्रॉड का मुकदमा दायर किया गया है।
यह खबर जागते रहो के अंक 04 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →