सीईसी के खिलाफ विपक्ष लामबंद
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों के कारण पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र और मतदान के अधिकार की रक्षा की लड़ाई बताया है।
इससे पहले 30 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्तावित ‘जनता महाभियोग’ कार्यक्रम बारिश के कारण स्थगित कर 31 अक्टूबर तक टाल दिया गया। अब यह कार्यक्रम खड़गे के सरकारी आवास पर आयोजित होगा।