शनिवार, 28 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
संक्षिप्त खबर

मैकमोहन रेखा को नहीं मानता चीन

अंक 04 · 1 नवंबर 2026

नई दिल्ली। वांग। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भारत-चीन सीमा पर सैनिकों के आमने-सामने आने की घटनाओं की वजह मैकमोहन रेखा को लेकर विवाद बताया है। उन्होंने कहा कि चीन इस सीमा रेखा को मान्यता नहीं देता, इसलिए गश्ती दल कभी-कभी भारतीय क्षेत्र की ओर आ जाते हैं। खांडू के मुताबिक, फिलहाल सीमा पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है और भारतीय सैनिक मुस्तैदी से निगरानी कर रहे हैं।

यह खबर जागते रहो के अंक 04 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →