एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया वायुसेना के नए उपाध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली। एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया को भारतीय वायु सेना का नया उपाध्यक्ष (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) नियुक्त किया गया है। वे रविवार से कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वे ईस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं। वे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की जगह लेंगे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र वालिया 11 जून 1988 को वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए थे। उन्होंने मिग-21, जगुआर और सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमान उड़ाए हैं। विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 2008 में वायु सेना मेडल और 2018 में अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
यह खबर जागते रहो के अंक 04 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →