शनिवार, 28 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
देश

भारत-चीन सीमा पर तनाव के हालात

एजेंसी · अंक 03 · 25 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने भारत-चीन के बीच शांति और स्थिरता बनाए रखने में विफल रहने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जब चीनी सेनाएं तय गश्त के तरीकों से भटक जाती हैं, तो सीमावर्ती इलाकों में समय-समय पर अशांति पैदा हो जाती है।

विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी तब आई, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने बताया कि उनकी फोर्स की नई बनी शौर्य कमांडो यूनिट ने अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ चल रहे आमना-सामना के दौरान अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है और क्षमता साबित की है।

साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों पक्ष लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर लंबित मुद्दों को सुलझाने और किसी भी तरह की गलतफहमी या गलत आकलन से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य तंत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, जैसा कि हमने पहले भी बताया है, जब चीनी सेनाएं तय गश्त के तरीकों से भटक जाती हैं, तो भारत-चीन सीमावर्ती इलाकों में समय-समय पर स्थिति अशांत हो जाती है।

यह खबर जागते रहो के अंक 03 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →