शनिवार, 28 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
संक्षिप्त खबर

अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौर, उर्मिला नार्को टेस्ट को राजी

अंक 03 · 25 अक्टूबर 2026

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर चर्चा में आए पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति दे दी है। शुक्रवार को सीबीआई अदालत में दोनों के बयान दर्ज हुए। राठौर ने मेडिकल जांच, जबकि उर्मिला ने मीडिया के सामने टेस्ट कराने की शर्त रखी। दोनों को 26 अक्टूबर को दोबारा अदालत में पेश होना है। मामले में तीन दोषी उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

यह खबर जागते रहो के अंक 03 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →