इस बार कमजोर पड़ सकती है सर्दी, चरम पर पहुंचेगा अल नीनो
नई दिल्ली। इस बार सर्दियों में सामान्य से कम ठंड पड़ने की संभावना है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के आकलन के अनुसार, प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति मजबूत होकर दिसंबर में चरम पर पहुंच सकती है। इसके प्रभाव से नवंबर से जनवरी के बीच भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के मुताबिक, अल नीनो का असर फरवरी तक बना रह सकता है।
यह खबर जागते रहो के अंक 03 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →