शनिवार, 28 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
संक्षिप्त खबर

नमो भारत की बड़ी कामयाबी

अंक 02 · 18 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर क्षेत्रीय परिवहन के प्रमुख विकल्प के रूप में उभर रहा है। 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने के करीब तीन साल के भीतर यात्री यात्राओं की संख्या पांच करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंचने वाली है। प्रतिदिन 1.1 लाख से अधिक यात्री इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि एक दिन में 1.68 लाख से अधिक यात्रियों का रिकॉर्ड भी दर्ज किया जा चुका है।

अक्टूबर 2023 में साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिक खंड पर परिचालन शुरू हुआ था। फरवरी 2026 में पूरे कॉरिडोर तक सेवा का विस्तार होने के बाद दिल्ली और मेरठ के बीच आवागमन अधिक सुविधाजनक हुआ है।

यह खबर जागते रहो के अंक 02 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →