रविवार, 29 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
देश

एम्स का शोध: डेंगू पर अंतिम प्रहार की तैयारी

अंक 02 · 18 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली। डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने वाली नई दवा विकसित करने का रास्ता निकल सकता है।

एम्स के वैज्ञानिकों ने शोध में पता लगाया है कि शरीर में मौजूद कुछ छोटे कण डेंगू वायरस को बढ़ने में मदद करते हैं, जबकि कुछ उसकी बढ़ोतरी रोकते हैं। इस खोज से भविष्य में डेंगू के लिए नई दवा बनाने की उम्मीद जगी है।

शोध के निष्कर्ष 14 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय जर्नल एनएआर मालिक्यूलर मेडिसिन में प्रकाशित हुए हैं। अभी डेंगू के वायरस को सीधे निशाना बनाने वाली व्यापक रूप से स्वीकृत कोई विशेष दवा उपलब्ध नहीं है।

मरीजों को बुखार और दूसरे लक्षणों से राहत देने के साथ उनकी स्थिति के अनुसार उपचार दिया जाता है। ऐसे में वायरस की बढ़ोतरी रोकने का नया तरीका खोजना महत्वपूर्ण है।

एम्स के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में डा. भूपेंद्र वर्मा की अगुवाई में हुए शोध में टीआरएनए नाम के तत्व का अध्ययन किया गया। यह शरीर की कोशिकाओं में प्रोटीन बनाने में मदद करता है।

यह खबर जागते रहो के अंक 02 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →