रविवार, 29 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
संक्षिप्त खबर

झोटा हत्याकांड: केंद्र ने पंजाब से मांगी रिपोर्ट

अंक 02 · 18 अक्टूबर 2026

चंडीगढ़। मानसा में 13 अक्टूबर को परविंदर सिंह उर्फ झोटा की हत्या के मामले में केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर हत्या की जांच, अब तक की कार्रवाई और आगे उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी मांगी है।

पत्र में झोटा को पंजाब में नशीले पदार्थों और मनःप्रभावी दवाओं की बिक्री तथा दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाने वाला व्यक्ति बताया गया है। हत्या के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों का भी उल्लेख किया गया है।

केंद्र ने पंजाब सरकार से ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट (2026-2029)’ के तहत उठाए गए कदमों का ब्योरा भी मांगा है। यह दस्तावेज केंद्रीय गृह मंत्री ने 10 अगस्त 2026 को पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ साझा किया था।

राज्य सरकार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में वित्तीय जांच, अभियोजन व्यवस्था मजबूत करने और एनडीपीएस अदालतों को सशक्त बनाने जैसे उपायों पर की गई कार्रवाई बतानी होगी।

यह खबर जागते रहो के अंक 02 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →