परिवार समेत इच्छा मृत्यु मांग रहे आजम, देश छोड़ने का भी रखा विकल्प
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने जेल से रिहाई के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ऐसा बयान दिया है, जिसने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने सरकार के सामने दो विकल्प रखते हुए कहा कि यदि उनसे इतनी ही नफरत है तो उन्हें पूरे परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी जाए या फिर देश छोड़ने की इजाजत दी जाए।
19 नवंबर को रामपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजम खां ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 31 अक्टूबर को जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था और इस गिरफ्तारी से जुड़े तथ्यों को लेकर अदालत में गलत हलफनामा पेश किया गया। आजम का दावा है कि ईडी जिस अंगूठे के निशान का हवाला दे रही है, वह रामपुर जेल का नहीं, बल्कि दिल्ली में रिमांड के दौरान हुई पूछताछ से संबंधित है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
आजम खां ने जेल में बिताए दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान उनका वजन 98 किलोग्राम से घटकर 70 किलोग्राम रह गया। उन्होंने अपने और परिवार के साथ हुए व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। जौहर विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पहले पता होता कि शिक्षा का संस्थान बनाने की इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।