रविवार, 29 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
राजनीति

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

जागते रहो · अंक 06 · 15 नवंबर 2026

नई दिल्ली। देश में खुदरा महंगाई दर के दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मौजूदा आर्थिक हालात को ‘अमृत काल’ के बजाय ‘महंगाई का भूकंप’ करार देते हुए आरोप लगाया कि खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की बेलगाम कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मोदी सरकार में महंगाई डायन नहीं, अब तो बिना बुलाए मेहमान बनकर हर घर का बजट निगल रही है। किचन से लेकर रोजमर्रा की हर चीज़ बेकाबू हो गई हैं, मोदी सरकार की गलत नीतियों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

12 सालों से बढ़ती जा रही महंगाई महंगाई तो पिछले 12 सालों से बढ़ती ही जा रही है, जिससे महंगाई की वास्तविक चोट सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा है, पर इस साल तो यह आंकड़े भी हर महीने बढ़ते ही जा रहे हैं। खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर (6.09%) पहुंच चुकी है।

हैरानी की बात यह है कि 12 में से 11 उपभोग श्रेणियों में महंगाई बढ़ी है, पर अहंकारी प्रवचनमंत्री अपनी सरकार की इस कारगुजारी पर चुप्पी साधे हुए हैं। खाद्य महंगाई 8.94% पर जा पहुंची। प्याज 116%, लहसुन 60% और अदरक 48% तक महंगे हो चुके हैं। आटा, तेल, घी, दूध, दाल, साबुन समेत हर चीज पर महंगाई बेलगाम है।

यह खबर जागते रहो के अंक 06 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →