रविवार, 29 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
संक्षिप्त खबर

भारत का निर्यात बढ़कर 49 अरब डॉलर के पार

अंक 06 · 15 नवंबर 2026

नई दिल्ली। तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद निर्यात में लगातार बढ़ोतरी जारी है। अक्टूबर में वस्तु निर्यात 49.47 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 45 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक यह निर्यात किसी माह में होने वाला अब तक का सबसे अधिक निर्यात है।

हालांकि अक्टूबर में आयात भी 89.35 अरब डॉलर का किया गया, जिससे अक्टूबर का व्यापार घाटा 39.88 अरब डालर रहा जो पिछले 12 माह में सबसे अधिक है। अक्टूबर में सेवा निर्यात का प्रदर्शन भी बेहतर रहा और इस अवधि में 40.51 अरब डालर की सेवाएं विदेश को प्रदान की गईं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।

यह खबर जागते रहो के अंक 06 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →