पंचकूला अस्पताल घोटाला: आरोपी महिला की जमानत याचिका खारिज
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में 3.77 करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अदालत ने आरोपी सीमा रानी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। सीमा रानी अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में कार्यरत राजेश मल्होत्रा की पत्नी है।
मामले में अस्पताल के पीएमओ ने 14 अक्टूबर को डीसीपी को शिकायत दी थी। आंतरिक जांच कमेटी ने डीएनबी स्टाइपेंड बिलों में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन, हेराफेरी और अनधिकृत बदलाव पकड़े थे। शुरुआती जांच में सरकारी खजाने से निकाली गई रकम राजेश मल्होत्रा और उसकी पत्नी के बैंक खातों में भेजे जाने का आरोप सामने आया।
यह खबर जागते रहो के अंक 05 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →