शनिवार, 28 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
देश

93.5 अरब यूरो के यूरोपीय रिसर्च प्रोग्राम से जुड़ेगा भारत

जनवरी 2027 से भारतीय वैज्ञानिकों को वैश्विक शोध का मौका

एजेंसी · अंक 05 · 8 नवंबर 2026

नई दिल्ली। विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक नया रास्ता खुलने जा रहा है। भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने 93.5 अरब यूरो (करीब 9.3 लाख करोड़ रुपये) के महत्वाकांक्षी रिसर्च एवं इनोवेशन कार्यक्रम ‘होराइजन यूरोप’ (Horizon Europe) से भारत को जोड़ने के लिए बातचीत पूरी कर ली है। इस समझौते के जनवरी 2027 से लागू होने की उम्मीद है। इसके बाद भारतीय विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिकों, शोध संस्थानों, कंपनियों और स्टार्टअप्स को यूरोपीय देशों के साथ मिलकर बड़े शोध प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा।

यूरोपीय आयोग के अनुसार, यह पहल भारत और यूरोप के बीच वैज्ञानिक सहयोग को नई दिशा देगी। इसके तहत भारतीय शोधकर्ता कार्यक्रम के दूसरे स्तंभ (पिलर-2) में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में भाग ले सकेंगे। खास बात यह है कि पात्र भारतीय संस्थान इन परियोजनाओं का नेतृत्व भी कर सकेंगे। पिलर-2 के अंतर्गत वैश्विक चुनौतियों और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा से जुड़े शोध को प्राथमिकता दी जाती है।

यह खबर जागते रहो के अंक 05 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →