शनिवार, 28 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
हरियाणा

हरियाणा में सरकारी नौकरी के नियम बदले, पात्रता और योग्यता में संशोधन

एजेंसी · अंक 05 · 8 नवंबर 2026

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सरकारी नौकरियों की पात्रता और भर्ती नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा लोक सेवा आयोग (राज्य सेवा समूह-ग) विनियम, 2002 में संशोधन को मंजूरी दी गई। इसके तहत सरकारी नौकरी के लिए पात्रता भारतीय नागरिकों के साथ नेपाल और भूटान के नागरिकों तक सीमित रहेगी। नेपाल और भूटान के अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए सरकार से पात्रता प्रमाणपत्र लेना होगा।

संशोधन के तहत आयोग में ग्रुप-सी के कुल 85 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 15 नए पद शामिल हैं। इनमें सहायक, लिपिक, स्टेनोग्राफर, चालक और अन्य पद शामिल हैं। इसके अलावा हिंदी की अनिवार्यता में बदलाव करते हुए मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत अथवा उच्च शिक्षा में हिंदी पढ़ने की शर्त रखी गई है। जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट पद के लिए विज्ञान विषयों के साथ 12वीं और प्रयोगशाला में पांच वर्ष का अनुभव जरूरी होगा।

यह खबर जागते रहो के अंक 05 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →