स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस
मुंबई। विमानन कंपनी स्पाइसजेट की परिचालन संबंधी परेशानियों को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सख्त रुख अपनाया है। नियामक ने 17 नवंबर को एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी कर आठ गंभीर मुद्दों पर जवाब मांगा है। इनमें नियमों की बार-बार अनदेखी, परिचालन व्यवस्था में गिरावट और लंबे समय से खड़े विमानों को दोबारा उड़ान के लिए तैयार नहीं कर पाना शामिल है।
डीजीसीए ने कंपनी को सात दिन का समय देते हुए पूछा है कि विमान नियमों और नागरिक उड्डयन संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन पर उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। नोटिस में यह भी कहा गया है कि 11 मई को लगाए गए जुर्माने का भुगतान कई बार याद दिलाने के बावजूद नहीं किया गया।
यह खबर जागते रहो के अंक 07 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →