रिजिजू के राहुल से चार सवाल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘समझौता करने वाला प्रधानमंत्री’ बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए चार सवाल पूछे। उन्होंने कांग्रेस से 1962 के भारत-चीन युद्ध में हुई पराजय और चीन के कब्जे को लेकर देश से माफी मांगने की चुनौती दी।
रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 1962 में चीन ने उनके गांव पर कब्जा किया था। क्या कांग्रेस उस अपमान के लिए माफी मांगेगी? उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के शासन में भारत गरीब देश क्यों बना रहा।
यह खबर जागते रहो के अंक 07 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →