शनिवार, 28 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
हरियाणा

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का भरोसा

जागते रहो · अंक 03 · 25 अक्टूबर 2026

पंचकूला। हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण के विरोध में दो दिन से चल रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार शाम समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिजली मंत्री अनिल विज के साथ कर्मचारी संगठनों की बातचीत के बाद आंदोलन वापस लेने का फैसला किया गया। सरकार ने गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस दिए जाने के मामले में बिजली अधिनियम की धारा 108 के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, लाइसेंस रद्द करने की औपचारिक प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। हड़ताल के कारण प्रदेश के कई जिलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। ऐसे में कर्मचारियों के काम पर लौटने से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। अब बिजली निगमों के सामने आपूर्ति सामान्य करने और विभिन्न क्षेत्रों में लंबित फॉल्ट ठीक करने की चुनौती है।

हड़ताल खत्म कराने के लिए शुक्रवार को सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच दो दौर की बातचीत हुई। पहले दौर में बिजली मंत्री अनिल विज ने कर्मचारी संगठनों को भरोसा दिलाया कि निजी कंपनी को लाइसेंस देने के फैसले के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कदम उठाए जाएंगे।

यह खबर जागते रहो के अंक 03 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →