शनिवार, 28 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
संक्षिप्त खबर

दिल्ली में प्रदर्शनों पर कार्रवाई, 57 केस क्राइम ब्रांच को

अंक 03 · 25 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली। दिल्ली में एसआईआर के विरोध में हुए प्रदर्शनों को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 2 से 16 अक्टूबर के बीच दर्ज 57 मामलों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इनमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीजेपी और आइसा सहित विभिन्न संगठनों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मामले धारा 163 के उल्लंघन, तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से मारपीट, सरकारी काम में बाधा, बैरिकेड तोड़ने और भड़काऊ गतिविधियों जैसे आरोपों से संबंधित हैं। जांच एजेंसी सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।

यह खबर जागते रहो के अंक 03 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →