शनिवार, 28 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
संक्षिप्त खबर

जंगल छोड़ सड़क पर उतरे छह बब्बर शेर, थम गई गाड़ियों की रफ्तार

अंक 06 · 15 नवंबर 2026

गुजरात। जंगल के राजा कहे जाने वाले बब्बर शेर जब सड़क पर आ जाएं तो अच्छे-अच्छों की रफ्तार थम जाती है। गुजरात के जूनागढ़ में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब बारिश के बीच एक साथ छह शेर सड़क पर आ गए। अचानक सामने आए शेरों के झुंड को देखकर राहगीर हैरान रह गए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी और सुरक्षित दूरी से इस अद्भुत दृश्य को मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जूनागढ़ की खाड़िया रोड की है। रात के समय बारिश के बीच एक-एक कर छह शेर सड़क पार करते दिखाई दिए। वीडियो में शेरों का पूरा समूह बिना किसी जल्दबाजी के सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर बढ़ता नजर आया। कुछ देर के लिए सड़क पर मौजूद लोगों का ध्यान पूरी तरह इन शेरों पर टिक गया।

यह खबर जागते रहो के अंक 06 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →