शनिवार, 28 नवंबर 2026 · फरीदाबाद
जागते रहो लोगो जागते रहोराष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक · फरीदाबाद, हरियाणा
संक्षिप्त खबर

गाजियाबाद चौकी धमाके की आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

अंक 05 · 8 नवंबर 2026

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात हुए धमाके की जिम्मेदारी तहरीक-ए-मुजाहिदीन-ए-हिंदुस्तान ने ली है।

संगठन से जुड़े होने का दावा करने वाले ‘गाजी 2’ नामक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर पुलिस को निशाना बनाने की बात कही गई। धमाके से चौकी की खिड़कियां टूट गईं और सामान क्षतिग्रस्त हुआ। कांच के टुकड़े लगने से एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया। एसीपी सूर्यबली मौर्य, एडिशनल सीपी राज करण नायर और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

यह खबर जागते रहो के अंक 05 में प्रकाशित हुई। पूरा अंक ई-पेपर में पढ़ें →